27 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

लश्कर कमांडर समेत सोपोर में तीन मिलिटेंट मारे गये

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकवादी मारे गये।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानो ने संयुक्त रूप से सोपोर के गुंड ब्राथ में कल देर रात तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने ने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का पर्याप्त मौका देने के बाद जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया, “मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर मुदासिर पंडित और असरार उर्फ ​​अब्दुल्ला के रूप में हुई है।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

विजय कुमार ने बताया कि मुदासिर पंडित हाल ही में तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षदों और कई नागरिकों की हत्या में शामिल था। उन्होंने बताया कि लश्कर कमांडर इलाके में आतंकवाद की अन्य घटनाओं में भी शामिल था। कुमार ने बताया कि अब्दुल्ला पाकिस्तान का निवासी है और वह 2018 से उत्तरी कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था। उन्होंने कहा, “लश्कर कमांडर मुदासिर का मारा जाना स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है।”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here