28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

“लौट के सिद्धू घर को आये” किया सरेंडर, बोले- आलाकमान का हर फैसला मंजूर, बने रहेंगे अध्यक्ष

Array

पंजाब की राजनीति और कांग्रेस पार्टी में उथल पुथल मचाने वाले बड़बोले नवजोत सिद्धू आखिरकार पार्टी आलाकमान के सामने नतमस्तक हो गए, इसी के साथ उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने की बात भी कही.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू की आज दिल्ली स्थित पंजाब भवन में पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई. इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पार्टी आलाकमान पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ही मेरे नेता हैं, मुझे उनके नेतृत्व पर भरोसा है. आलाकमान का हर फैसला मंजूर है. तो वहीं हरीश रावत ने कहा कि अब साफ हो गया है कि सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे.

हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिद्धू ने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला उन्हें मंजूर होगा. निर्देश स्पष्ट हैं कि नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में काम करना चाहिए और संगठनात्मक संरचना की स्थापना करनी चाहिए.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

हरीश रावत ने पंजाब के हालात पर कहा कि हम बातचीत के जरिए सभी मुद्दों को सुलझाएंगे. सिद्धू और चन्नी ने सभी मुद्दों पर बात की है और जल्द ही कुछ समाधान निकल जाएगा.

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करने उनके फॉर्महाउस पहुंचे. कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी छोड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं. हालांकि, अब तक उन्होंने आधिकारिक रूप से पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

हालांकि दोनों नेताओं के बीच बीएसएफ को ज्यादा पावर दिए जाने के मसले पर सियासी घमासान शुरू हो गया. दोनों के बीच बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को ज्यादा अधिकार दिए जाने को लेकर तनातनी देखी गई.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here