34 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सीबीएसई के स्कूलों में पूरे सिलेबस के साथ नया शैक्षणिक सत्र शुरू

नई दिल्ली: आज से सीबीएसई के स्कूलों में वर्ष 2021-22 के लिए नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के अलावा अन्य सभी छात्रों के लिए 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए नया सिलेबस भी जारी कर दिया है। इन कक्षाओं के छात्रों को नए सत्र में 100 फीसदी सिलेबस पढ़ना होगा। छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपना नया सिलेबस चेक कर सकते हैं। नए सिलेबस के मुताबिक वर्ष 2021-22 के लिए सिलेबस में कोई कमी नहीं की गई है। छात्रों को 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम की पढ़ाई करनी होगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं देने जा रहे छात्रों के लिए सिलेबस में कटौती की गई थी। कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई को हुए नुकसान को देखते हुए कोर्स में यह कटौती की गई थी। यह कटौती केवल इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्रों के लिए है। नए शैक्षिणिक सत्र में सिलेबस में कोई कटौती नहीं होगी और छात्रों को पूरा सिलेबस पढ़ना होगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सीबीएसई के डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. जोसेफ इमैनुअल ने स्कूलों के प्रम़ुखों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सीबीएसई ने 9वीं से 12वीं तक प्रश्न पत्रों के कुछ नमूने उपलब्ध कराए हैं। इसे सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है। डॉ. जोसेफ इमैनुअल ने स्कूल प्रमुखों से कहा है कि स्कूल प्रशासन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पाठ्यक्रम को साझा कर लें।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बोर्ड ने ऐसी खबरों से भी इनकार किया किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमित होने वाले छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं बाद में ली जाएंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया है कि इस तरह के न तो कोई निर्देश जारी हुए हैं और न ही बोर्ड ने ऐसा कोई फैसला लिया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here