30 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब ED का हथौड़ा पड़ेगा आज़म खान पर

Array

87 मामलों में ज़मानत मिलने के बाद भी आजम खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. अब ईडी की टीम जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची है जिसके स्थाई कुलाधिपति समाजवादी पार्टी विधायक आजम खान हैं. ईडी ने अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच शुरू की है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ईडी की टीम यूनिवर्सिटी में जमीन की पैमाइश करने पहुंची है. सपा नेता पर ये एक्शन बीजेपी नेता आकाश सक्सेना के शिकायत की थी. बीजेपी नेता की शिकायत पर आजम खान के खिलाफ ये एक्शन हो रहा है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले बुधवार को एक आजम खान के खिलाफ एक अन्य मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ तल्ख टिप्पणी की. सपा नेता की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि आजम खान ने सत्ता के नशे में मदहोश होकर अपने पद का दुरुपयोग किया था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अदालत ने पूर्व काबीना मंत्री को अंतरिम जमानत दी है जो उनकी उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर दी गई है. वहीं 40 पन्ने के फैसले में जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े एक मामले पर हाई कोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा- “आजम अपने सपनों को पूरा करने के लिए जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर कारोबारी की तरह काम करते रहे. इस मामले में कई जगह ठगने जैसा काम किया गया है.”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here