28 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आंध्र प्रदेश: नदी में गिरी यात्री बस, 9 लोगों की हुई मौत

Array

आंध्र प्रदेश में आज यात्रियों से भरी बस नदी में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की इस बस हादसे के वक्त करीब 60 लोग सवार थे। बस पश्चिम गोदावरी जिले में जंगारेड्डीगुडेम के करीब नदी में गिरी ।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हादसे की मुख्य वजह बस का एक पुल की रेलिंग से टकराना बताया जा रहा है। चालक ने विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी को बचाने की कोशिश की थी, ऐसे में बस पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में गिर गई।

मृतकों में बस चालक और पांच महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने जंगारेड्डीगुडेम के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बस में 47 यात्री सवार थे, यह बस वेलुरुपाडु से जंगारेड्डीगुडेम जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। कुछ यात्री बस की खिड़कियों से बाहर निकलने में सफल रहे और बचावकर्मियों ने नावों से उन्हें नदी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here