31 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ईरान गए तीन भारतीयों के परिजन लापता, दूतावास ने ईरानी अधिकारियों को किया सूचित; जांच में जुटा प्रशासन

भारत के तीन नागरिक जो हाल ही में ईरान की यात्रा पर गए थे, उनके परिवार वालों ने भारतीय दूतावास को बताया है कि वे लापता हो गए हैं। इस पर भारतीय दूतावास ने, तेहरान में ईरानी अधिकारियों के समक्ष इस मामले को तुरंत सूचित किया है।

इस मामले में ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने ईरानी प्रशासन से साफ-साफ कहा है कि लापता भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। भारतीय दूतावास ने यह भी बताया है कि वे लगातार लापता लोगों के परिवारों से संपर्क में हैं और इस मामले में हो रही कार्रवाई से उन्हें हर अपडेट दे रहे हैं।

भारतीय दूतावास ने जल्द नागरिकों को ढूंढने का किया निवेदन
भारतीय दूतावास ने कहा, ‘हमने यह मामला मजबूती से उठाया है और ईरान सरकार से निवेदन किया है कि इन भारतीय नागरिकों को ढूंढने के लिए जरूरी कदम तुरंत उठाए जाएं।’ इस घटना को लेकर भारत सरकार की ओर से चिंता जाहिर की गई है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन नागरिकों का पता चल जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी पंजाब के अन्य-अन्य जिलों के रहने वाले हैं। जो 11 मई को तेहरान पहुंचे और उसके बाद से ही लापता है। परिजनों के अनुसार, एक ट्रैवल एजेंट ने उन सभी को ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया और ईरान में रुकने की सुविधा कराने की बात कही, लेकिन ईरान पहुंचने के बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here