34 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आखिरकार कोरोना के कारण टली NEET पीजी की परीक्षा

नई दिल्ली: आखिरकार कोरोना के कारण टली NEET पीजी की परीक्षा, देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के बेतहाशा बढ़ते मामलों को देखते हुए 18 अप्रैल को होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा को टाल दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सुप्रीम कोर्ट में था मामला
बड़ी संख्या में छात्रों और डॉक्टरों ने कोरोना के हालात के मद्देनजर इसे टालने की मांग की थी. इससे पहले NEET-PG परीक्षा का मामला गुरुवार को सु्प्रीम कोर्ट भी पहुंच गया. MBBS डॉक्टरों के एक समूह ने इस संबंध में याचिका दाखिल की है जिसमें COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच 18 अप्रैल को होने वाली NEET-PG परीक्षा को टालने की मांग की गई.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

याचिका में CBSE परीक्षाएं रद्द करने का हवाला
याचिका में कहा गया है कि COVID -19 रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को शारीरिक तौर पर परीक्षा में भाग लेने के लिए मजबूर करना हजारों लोगों के जीवन को संकट में डालने के बराबर होगा. याचिका में हाल ही में CBSE की कक्षा 10 की परीक्षा रद्द करने और कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित करने के फैसले का हवाला दिया गया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here