30 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आर्यन पहुंचे हाईकोर्ट ज़मानत के लिए, नहीं मिली सेशन कोर्ट से बेल

Array

सेशंस कोर्ट ने आज आर्यन खान की जमानत याच‍िका खार‍िज कर दी और अब बेल के लिए शाहरुख़ खान के सुपुत्र के वकीलों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है और ज़मानत याचिका दाखिल की है. फिलहाल, आर्यन को आर्थर रोड जेल में कुछ दिन और रहना पड़ेगा.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

आर्यन खान केस को देख रहे सीन‍ियर एडवोकेट अमित देसाई, वकील सतीश मानश‍िंदे और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी कोर्ट पहुंचे हुए थे. उनके अलावा जूनियर वकील भी स्पेशल NDPS कोर्ट में थे. सीनियर वकील अमित देसाई आर्यन खान का केस लड़ रहे हैं.

विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने आर्यन और दो अन्‍य आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया.नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आर्यन और मर्चेंट मुंबई में ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं तथा धमेचा यहां बायकुला महिला कारागार में बंद है. मामले में आरोपी आर्यन खान और अन्य के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धाराओं-8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में पिछले हफ्ते सुनवाई हुई थी जिसके बाद अदालत ने फैसला 20 अक्‍टूबर तक सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि आर्यन खान को 3 अक्टूबर को इस ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था और वे पिछले 17 दिनों से हिरासत में हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here