33 C
Mumbai
Thursday, April 9, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एल्विश यादव को मेनका गांधी ने की तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

Array

एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। एल्विश यादव पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सापों की तस्करी की है। वह इनके जहर का इस्तेमाल करते हैं।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। वहीं, इस परे मामले पर भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी का भी बयान सामने आया हैं। मेनका गांधी ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की है। इतना ही नहीं, मेनका गांधी ने एल्विश यादव को इस पूरे मामले का किंगपिन यानी सरगना बताया है। उन्होंने कहा है एल्विश की गिरफ्तारी जरूर हो।

मेनका ने कहा है कि एल्विश को सात साल की सजा होनी चाहिए। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने एल्विश यादव की हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के साथ की फोटो शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here