28.3 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कपिल देव को अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में पीछे छोड़ा

Array

भारत के स्पिनर अश्विन ने टेस्ट विकेट हासिल करने के मामले महान गेंदबाज़ कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 434 विकेट लिए थे. मोहाली टेस्ट मैच में अश्विन श्रीलंका की दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर महान दिग्गज कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़कर उनसे आगे निकल गए . अब अश्विन भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

भारत की ओर से पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट में 619 विकेट लिए हैं. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुरली धरन के नाम हैं. मुरली ने 800 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, शेन वार्न ने टेस्ट में कुल 708 विकेट लिए थे. इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के नाम 640 टेस्ट विकेट दर्ज है. ऑस्ट्रेलिया के मैक्ग्रा ने 563 विकेट लिए थे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि महान कपिल देव ने 131 टेस्ट में 434 विकेट लिए थे. अपने करियर में कपिल पाजी ने 23 बार 5 और 2 बार 10 विकेट लेने का कारनामा कर दिया था. वहीं, अश्विन ने कपिल देव के रिकॉर्ड को अपने 85 वें टेस्ट मैच में ही तोड़ दिया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here