30.8 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को चुनाव से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर पार्टी में बड़ा बदलाव किया है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी है. आपको बता दें कि कांग्रेस ने यह कदम तब उठाया है जब करीब एक महीने बाद कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस ने रविवार को बीएन चंद्रप्पा को राज्य इकाई का अपना कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के नेता डीके शिवकुमार हैं।

बता दें कि चंद्रप्पा को आर ध्रुवनारायण के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 142 उम्मीदवारों की घोषणा की है। बीएन चंद्रप्पा अनुसूचित जाति के नेता हैं और पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। कांग्रेस कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने की पूरी कोशिश कर रही है। दक्षिण भारत में कर्नाटक इकलौता ऐसा राज्य है जहां बीजेपी सत्ता में है. 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here