28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कार में फंसे छात्र को अब यूपी के हरदोई में एक किलोमीटर तक घसीटा गया

Array

हरदोई (यूपी): अब हरदोई में एक्सीडेंट के बाद गाड़ियों में फंसे लोगों को घसीटने का एक और मामला सामने आया है. साइकिल से कोचिंग जा रहे छात्र को कार सवार ने टक्कर मार दी जिसके बाद छात्र का पैर कार में फंस गया. कार सवार काफी दूर तक छात्र को घसीटता रहा, किसी तरह बाजार में पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने कार को रुकवाया और छात्र को बाहर निकाला. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर कार को पलट दिया और कार सवार की जमकर पिटाई की.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लिया है और छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है. मामला जिले के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र का है जहां शहर के झबरा पुरवा मोहल्ले के रहने वाले हरिनाम का 15 वर्षीय बेटा केतन सनातन धर्म इंटर कॉलेज में नवीं का छात्र है.आज शाम केतन साइकिल से अपने साथी के साथ कोचिंग जा रहा था. तभी रास्ते में सोल्जर बोर्ड चौराहे पर एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस दौरान साइकिल गिर गयी लेकिन केतन का पैर वैगनआर कार में फंस गया. स्थानीय लोगों ने छात्र को कार में फंसा देख कर कार सवार को रोकने की कोशिश की. लेकिन कार सवार युवक ने कार तेज रफ्तार से भगा दी. करीब एक किलोमीटर तक छात्र को घसीटने के बाद कार सवार भीड़ भाड़ वाले इलाके में पहुंच गया. जहां सिनेमा रोड पर स्थानीय लोगों ने छात्र को फंसा देखा और बमुश्किल कार को रुकवाया, तब जाकर छात्र को बाहर निकाला जा सका.इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की साथ ही कार में भी जमकर तोड़फोड़ की. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कार सवार को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here