28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर ढोल नगाड़ों पर डांस करके घूम से मनाई होली

Array

नई दिल्ली: किसानों के आंदोलन को 24 दिन पूरे हो गए है, रविवार को होलिका दहन के मौके पर किसानों से तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने के बाद दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज होली भी मनाई. इस मौके पर बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान मौजूद रहे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ढोल-नगाड़े पर जमकर नाचे
दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर गाजीपुर में पिछले 124 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने होली मनाते हुए ढोल-नगाड़े पर जमकर डांस किया और एक दूसरे को रंग लगाया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

5KW का सौर पैनल स्थापित
रिपोर्ट के अनुसार गाजीपुर बॉर्डर विरोध स्थल पर परिचालन रसोई में बिजली की कमी को दूर करने के लिए, प्रदर्शनकारियों ने रविवार को 5KW का सौर पैनल स्थापित किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सौर पैनल उन्हें फ्रिज, रोटी बनाने वाली मशीन और रसोई के अंदर पंखे चलाने में मदद करेगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन से किसी भी तरह की मदद पाने में विफल रहने के बाद यह निर्णय लिया गया.

राकेश टिकैत ने किया उद्घाटन
सौर पैनल का उद्घाटन किसान नेता राकेश टिकैत ने किया. उन्होंने कहा “हमने इसे हमारे घर, हमारी बिजली’ योजना के तहत स्थापित किया है. भविष्य में हम बिजली की मांग को पूरा करने के लिए गाजीपुर विरोध स्थल पर अधिक सौर पैनल स्थापित करेंगे. टिकैत ने कहा “कृषि कानूनों को वापस नहीं लेना इस सरकार की सबसे बड़ी गलती होगी.”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

चेतावनी के बाद बिजली बहाल
बीकेयू ने राकेश टिकैत ने दावा किया कि रविवार को आंदोलन स्थल पर बिजली काट दी गई थी. फ्लाईओवर के ऊपर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बिजली की आपूर्ति कई दिनों से बाधित है. रविवार को फ्लाईओवर के नीचे की बिजली भी काट दी गई. टिकैत ने चेतावनी दी कि अगर बिजली बहाल नहीं की गई, तो किसान सभी यूपी के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली में बाधा डालेंगे. इसके बाद शाम 6 बजे बिजली बहाल हुई.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here