31 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

किसान ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी, अब जवान के साथ-साथ किसान भी करेंगे 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में परेड

Array

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर रैली को हरियाणा और दिल्ली पुलिस से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में परेड का रास्ता साफ हो गया है। इस बात की घोषणा शनिवार को किसान संगठनों और पुलिस के बीच हुई बैठक के बाद किसान नेताओं ने की।

मानवाधिकार अभिव्यक्ति न्यूज की चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

किसान ट्रैक्टर रैली, खोले जायेंगे सारे बैरिकेड

पूर्व आप नेता और स्वराज इंडिया प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा, “26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के जरिये इस देश में पहली बार किसान गणतंत्र दिवस परेड करेगा। पांच दौर की वार्ता के बाद ये सारी बातें कबूल हो गई हैं। सारे बैरिकेड खुलेंगे, हम दिल्ली के अंदर जाएंगे और मार्च करेंगे। रूट के बारे में मोटे तौर पर सहमति बन गई है।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

ऐतिहासिक होगी किसान परेड
उन्होंने कहा, “26 जनवरी को हम अपने दिल की भावना व्यक्त करने अपनी राजधानी के अंदर जाएंगे। एक ऐसी ऐतिहासिक किसान परेड होगी जैसी इस देश ने कभी नहीं देखी। यह शांतिपूर्वक होगी और इस देश के गणतंत्र दिवस परेड पर या इस देश की सुरक्षा आन-बान-शान पर कोई छींटा नहीं पड़ेगा।”

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

Download now

अनुशासन के निर्देश जारी
भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चादुनी ने कहा, “मैं परेड में भाग लेने वाले किसानों से अनुशासन बनाए रखने और समिति द्वारा जारी निर्देश का पालन करने की अपील करना चाहता हूं।”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here