30 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना से महाराष्ट्र के वाशिम में एक हॉस्टल में 229 छात्र संक्रमित पाए जाने से मचा हड़कंप

मुंबई : महाराष्ट्र के वाशिम में एक हॉस्टल से 229 छात्र और तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खबर के बाद आस-पास के इलाकों में खलबली मच गई है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत महाराष्ट्र के अमरावती से ही हुई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

मौत के मामले में पहले स्थान पर
महाराष्ट्र देश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद कुल स्वस्थ होने वाले और इस वायरस से होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है। राज्य में 24 घंटे में 80 मरीजों की मौत हुई है। जो 56 दिनों में सबसे अधिक है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

मुंबई में मचा हड़कम्प
मुंबई में 119 दिन बाद कोरोना के मामले हजार पार कर चुके हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1167 केस मिले जिसकी वजह से यहां हड़कंप मच गया।मुंबई के बाद महाराष्ट्र के अमरावती में लगातार मामलों की बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को यहां 802 मामले सामने आए वहीं 10 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को यहां 926 सक्रिय मामले थे वहीं 6 लोगों की मौत हो गई। अमरावती जिले में बढ़ते कहर को देखते हुए यहां लॉकडाउन लगाया जा चुका है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here