34 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

खून सवार नाबालिग के सिर, मौत के घाट मां, दादी और बहन समेत 4 को उतारा, शव कुएं में फेंके

Array

त्रिपुरा के धलाई जिले के एक सुदूर गांव में 16 वर्षीय लड़के ने अपनी मां, दादी, 10 साल की बहन और एक पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उनके शवों को एक कुएं में फेंक दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी के बारे में जानकारी हाथ लगी है कि वह नियमित तौर पर ड्रग का सेवन करता था। हत्या के प्रयोजनों का खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला त्रिपुरा के धलाई जिले का है। “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कमालपुर अनुमंडल निवासी लड़का जो नाबालिग है और नियमित रूप से ड्रग्स का सेवन करता था। उसने शनिवार की सुबह अपनी मां, दादा, 10 वर्षीय बहन और एक पड़ोसी की हत्या कर दी। घटना के वक्त उसके पिता घर पर नहीं थे। हत्या के मकसद का अभी पता नहीं लग पाया है।”

अधिकारी के अनुसार, लड़के के पिता जब लौटे तो उन्हें घर में खून के छींटे दिखाई दिए। इसके बाद उन्हें शक हुआ। तलाशी लेने पर मालूम हुआ कि परिवार के सदस्यों के शव को घर के बगल स्थित कुएं में फेंक दिया गया था। पिता ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने आरोपी के घर पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे बहुत तेज गाने की आवाज सुनी थी। ऐसा अंदेशा है कि मारते वक्त चीख न सुनाई दे इसके लिए आरोपी ने ऐसा किया हो। कुछ ही घंटों बाद उसके पिता को कुएं में चार शव मिले।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “शरीर पर चोट के निशान थे जो संकेत देते हैं कि हत्यारे ने चार लोगों की हत्या के लिए किसी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल किया था। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।” आरोपी गांव से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे पकड़ लिया गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here