29 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 नवंबर को प्रस्तावित अंबाजी मंदिर दौरा रद्द, जानें नया कार्यक्रम

लाभ पंचमी के अवसर पर बनासकांठा जिले के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने जाने वाले थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 नवंबर को गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। राज्य सरकार ने गुरुवार रात इसकी जानकारी दी। मोदी को गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करनी थी। यह दौरा शुभ अवसर लाभ पंचमी के मौके पर प्रस्तावित था। हालांकि, सरकार ने दौरा रद्द होने की कोई वजह नहीं बताई है। अब गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर की शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वह गांधीनगर स्थित लोक भवन जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री रात में लोक भवन में ही रुकेंगे। पहले उनके अगले दिन अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here