33 C
Mumbai
Sunday, May 19, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चर्च में एक आदमी ने पादरी पर तानी बंदूक, बोला- ‘आत्माओं’ ने ऐसा कहा है, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेंसिल्वेनिया के एक चर्च में एक पादरी पर बीच उपदेश में एक आदमी ने बंदूक तान दी। बाद में वहां किसी ने उस आदमी के हाथ से बंदूक छीनी, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस आदमी में ने बताया कि आत्माओं ने उसको ऐसा करने के लिए कहा था। गिरफ्तार हुए व्यक्ति के घर के पास ही एक शव बरामद किया गया है, जिसको सिर पर गोली मारी गई थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को जीजस डवेलिंग प्लेस चर्च में एक पादरी ग्लेन जर्मनी उपदेश दे रहे थे। चर्च में उस वक्त लगभग कई लोग मौजूद थे। अचानक से एक 26 वर्षीय बर्नार्ड पोलाइट आया हाथ में बंदूक लेकर, उसे देखकर सब लोग वहीं डरकर छिपने लगे। पादरी भी उससे बचकर छिपने की कोशिश कर रहे थे। बर्नार्ड ने पादरी पर बंदूक तान दी। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। एक अन्य व्यक्ति ने पीछे से बर्नार्ड से बंदूक छीन ली, और उसे पुलिस के आने तक पकड़ के रखा। बाद में उसे पुलिस का सुपुर्द कर दिया गया।

बाद में पादरी ने बताया कि ईशवर का हाथ था मुझपर, इसलिए वह मुझ पर गोली नहीं चला सका। ईशवर ने बंदूक जाम कर दी थी। पुलिस ने बर्नार्ड को गिरफ्तार किया तब उसने बताया कि यह सब करने के लिए उसे आत्माओं ने कहा था। बर्नार्ड ने बताया कि आत्माएं मेरे दिमाग में थीं, उसने मुझे का था कि पादरी को गोली मार दो। 

वहीं पादरी ने बताया कि पुलिस हिरासत में उसने मुझसे माफी मांगी। पादरी ने बर्नार्ड से कहा कि मैंने तुम्हें माफ कर दिया। 

वहीं पोलाइट को गिरफ्तार करने के बाद, पुलिस को 56 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह शव पोलाइट के घर के पास मिला। एलेघेनी काउंटी पुलिस के अनुसार, घर चर्च से आधे मील से भी कम दूरी पर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि व्यक्ति को गोली कर मारी गई। वहीं बर्नार्ड पर हमले और हत्या के कई आरोप लगाए गए हैं।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »