29 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जुबिन नौटियाल का गिरफ्तारी की मांग के बीच ट्वीट, कहा- ‘देश से मुझे प्यार है’

Array

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल हाल ही में विवादों में घिरे और सोशल मीडिया पर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की जाने लगी। ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड कर रहा था। कई यूजर्स ने उनके होने वाले कॉन्सर्ट का एक पोस्टर शेयर किया जिसे लेकर पूरा बवाल खड़ा हुआ। यूजर्स जुबिन को टैग कर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाने लगे। जिसके बाद ये अफवाह फैली कि उनका यूएस टूर कैंसिल कर दिया गया है। अब इस पूरे मामले पर जुबिन नौटियाल की ओर से रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्हें अपने देश से प्यार है।

जुबिन ने किया ट्वीट


दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर दावा किया गया कि जुबिन का एक लाइव कॉन्सर्ट जल्दी ही यूएस में होगा। जिसका ऑर्गनाइजर जय सिंह भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है। यूजर्स ने जय सिंह पर खालिस्तान के समर्थन का आरोप लगाया। इस अफवाह के बाद जुबिन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हैलो दोस्तों और ट्विटर परिवार, अगले महीने मैं ट्रैवलिंग और शूटिंग में बिजी रहूंगा। किसी तरह की अफवाह से निराश ना हों। मुझे अपने देश से प्यार है। आप सभी से प्यार करता हूं।‘ 

बहुत पहले ही शो हो गया था कैंसिल


इस विवाद के बाद कहा गया कि जुबिन नौटियाल का यूएस-कनाडा टूर कैंसिल कर दिया गया है। इस पर जुबिन के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका यूएस टूर बहुत पहले ही कैंसिल कर दिया गया था। सिंगर के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘यह साफ करना चाहता हूं कि जुबिन नौटियाल का लाइव यूएस टूर बहुत पहले ही कैंसिल कर दिया गया था। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें, जय हिंद।‘  

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here