30 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

टूलकिट – निकिता जैकब और शांतनु को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत

Array

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के समर्थन में कथित भारत विरोधी टूलकिट मामले में आरोपी निकिता जैकब को बॉम्बे हाईकोर्ट से ज़मानत मिल गयी है। मुंबई हाईकोर्ट ने बुधवार को निकिता की गिरफ्तारी पर तीन दिन की रोक लगा दी है। गिरफ्तारी के मामले में निकिता को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि भरने पर रिहा किया जाएगा। न्यायमूर्ति पीडी नाइक ने दिल्ली में राहत के लिए अदालत से संपर्क करने के लिए जैकब को तीन सप्ताह का समय दिया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

शांतनु को भी मिल मिल चुकी है अग्रिम ज़मानत
मंगलवार को इस मामले में एक अन्य संदिग्ध, महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित एक इंजीनियर शांतनु मुलुक को भी एचसी की औरंगाबाद बेंच ने 10 दिनों के लिए अग्रिम जमानत दे दी थी। जैकब और मुलुक, जो पर्यावरण कार्यकर्ता होने का दावा करते हैं ने दिल्ली की अदालत द्वारा उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के बाद हाईकोर्ट से संपर्क किया था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

दिल्ली पुलिस के आरोप
दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिश रवि के साथ दोनों बेंगलुरु के एक कार्यकर्ता कथित रूप से दस्तावेज़ तैयार करने में शामिल थे और “खालिस्तानी तत्वों” के सीधे संपर्क में थे। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को आरोप लगाया कि रवि ने जैकब और शांतनु के साथ मिलकर टूलकिट बनाया और भारत की छवि को धूमिल करने के लिए इसे दूसरों के साथ साझा किया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here