29 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

तमिलनाडु – निजी पटाखा फैक्ट्री में धमाका से 11 की मौत, करीब तीन दर्जन लोग घायल

Array

धमाका से 36 लोग गंभीर रूप से घायल

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

तमिलनाडु : तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले के सत्तूर में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को हुए धमाका से जहां 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब तीन दर्जन लोग घायल बताए गए हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब आतिशबाजी बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था. विरुद्धनगर तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई से करीब 500 किमी दूर है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

अच्छानकुलम गांव स्थित कारखाने में लगी आग को बुझाने के लिए विभिन्न स्थानों से 10 दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया है.अग्निशमन सेवा कर्मियों के हवाले से शुरुआती खबर में धमाका में करीब करीब 36 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई है.

प्रधानमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगना दु: खद है. दु: ख की इस घड़ी में, मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे। प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारी जमीन पर काम कर रहे हैं.”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें 

मुआवज़े का एलान
तमिलनाडु में पटाखे की कारखाने में धमाका हुए में मारे जाने वाले लोगों के मुआवजे का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस धमाका में मरने वालों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए दिया जाएगा, वहीं घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here