31 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

तिहाड़ में मारा गया एक और गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया

Array

दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक बार फिर गैंगवार की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गैंगवार में दिल्ली का गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मारा गया है। जेल के अंदर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान गैंगस्टर टिल्लू पर भी जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल प्रशासन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

फिलहाल मिली खबरों के मुताबिक जेल नंबर 8 में बंद योगेश टुंडा नाम के कैदी ने जेल नंबर 9 में बंद टिल्लू पर लोहे की ग्रिल से अचानक हमला कर दिया और इस हमले में टिल्लू बुरी तरह जख्मी हो गया. बता दें कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड टिल्लू ताजपुरिया था. गैंगस्टर टिल्लू ने दोनों शूटरों को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को कोर्ट में मारने की ट्रेनिंग दी थी.

उन्हें वकीलों की तरह दिखने, पेशेवर व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था और आरोपी उमंग के घर हैदरपुर में प्रशिक्षित किया गया था, जो पेशे से वकील है। कोर्ट में हुई गोलीबारी में दोनों शूटर मारे गए। मामले में पुलिस की ओर से 111 पेज की चार्जशीट पेश की गई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here