31 C
Mumbai
Thursday, May 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार ने लगाया नाईट कर्फ्यू, ट्रैफिक मूवमेंट पर कोई पाबन्दी नहीं

नई दिल्ली: देश के अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसके मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने आज रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। ये कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,548 नए मामले सामने आए हैं जबकि 15 लोगों ने इस महामारी से अपनी जानें गंवाई है। अभी राजधानी में 14 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

चार अप्रैल को राजधानी में चार हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे जबकि पूरे देश में पूरे कोरोना काल में सर्वाधिक एक लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई थी। इससे पहले दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 3 हजार 548 नए मामले दर्ज किए गए थे। साथ ही लगभग 3 हजार लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज भी हुए थे। जबकि 15 की मौत हुई थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

केजरीवाल सरकार की तरफ से जारी नाइट कर्फ्यू की गाइडलाइन के अनुसार ट्रैफिक मूवमेंट पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं रहेगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here