28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

देश के नए CJI जस्टिस एन. वी. रमना हुए नियुक्त, 24 अप्रैल को शपथ ग्रहण

Array

नयी दिल्ली: जस्टिश एन.वी रमना को देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उच्चतम न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश एन वी रमना को देश का नया मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

विधि एवम् न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध दो में प्रदत्त शक्ति का इस्तेमाल करते हुए न्यायमूर्ति रमना को नया सीजेआई नियुक्त किया है, जिनका कार्यकाल मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे की सेवानिवृत्ति के बाद से प्रभावी होगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

नियमानुसार अनुसार, मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्ति होने के एक महीने पहले अगले सीजेआई का नाम केंद्र सरकार को देना होता है। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट से दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश रमना के नाम की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति बोबडे 23 अप्रैल को यह पद छोड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस रमना 26 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस नियुक्ति से सम्बन्धित वारंट और अधिसूचना न्यायमूर्ति रमन को सौंप दी गई है। वह देश के 48वें सीजेआई होंगे। उनका शपथ ग्रहण 24 अप्रैल को होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here