29.1 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

द कश्मीर फाइल्स को हिन्दू महासभा ने देशभर में टैक्स फ्री करने की मांग की

Array

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने वर्ष 1990 में कश्मीरी हिन्दू पण्डितों के साथ हुये अत्याचार और पलायन की सत्य घटना को सामने लाने वाली रिलीज हुयी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देशभर में टैक्सफ्री करने की मांग की है। हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कश्मीरी हिन्दुओं के साथ हुये अत्याचार को सामने लाने वाले फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम को बधायी और शुभकामनायें देते हुये कहा कि देश और दुनिया के सामने द कश्मीर फाइल्स के जरिये सच को सामने रखकर हिन्दू समाज की आंखें खोलने का काम किया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

श्री त्रिवेदी ने कहा कि इस फिल्म से कश्मीर हुयी घटना को न सिर्फ सामने रखने का काम किया है बल्कि हिन्दू समाज को जागृत करने का काम किया है, यदि अभी भी नहीं जागे तो आने वाले समय में भागने के लिये कोई रास्ता नहीं मिलेगा। पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिये अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करने के लिये हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं को निर्देषित किया है, ताकि लोगों के जेहन में बैठ सके कि हमारे कश्मीरी हिन्दुओं के साथ क्या-क्या अत्याचार हुआ है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

श्री त्रिवेदी ने कहा कि फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बालीवुड के उन फिल्म निर्देशकों को भी करारा जवाब दिया है जो मनोरंजन के नाम पर सनातन धर्म का मजाक और उसे नीचा दिखाने का काम करते रहे है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वास्तव में बालीवुड में विवेक अग्निहोत्री जैसे फिल्म निर्देशकों का होना बहुत जरूरी है, ताकि देष में कष्मीर की घटना के अलावा तमाम ऐसी कई तथ्यों को पर्दे पर लाने का प्रयास करे, जिसके चलते भारत में सनातन धर्म और हिन्दू समाज को दबाने की कोशिश की गयी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here