36 C
Mumbai
Thursday, April 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पांच साल से बलिया के प्रसिद्ध मठ का महंत कर रहा था यौन शोषण, अदालत के आदेश के बाद मामला हुआ दर्ज

Array

बलिया: पांच साल से बलिया जिले के प्रसिद्ध खैरा मठ के महंत मौनी बाबा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। महंत पर 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। यह प्राथमिकी अदालत के आदेश पर दर्ज की गई है। न्यायालय कार्यालय से आदेश विलम्ब से थाना को प्राप्त हुआ, जिस कारण प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
उभांव थाना के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय के गत तीन जनवरी के आदेश पर उभांव थाना क्षेत्र के खैरा ग्राम स्थित खैरा मठ के महंत मौनी बाबा के खिलाफ शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत महंत के खिलाफ यह नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पांच साल से कर रहा था बलात्कार
किशोरी ने आज पत्रकारों से कहा, ”महंत उसका नजदीकी रिश्तेदार है और उसके पिता की मौत के बाद उसकी पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन देकर उसे मठ में लाया था। वह पिछले पांच साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा था।” पीड़िता ने कहा, ‘‘वह पिछले दो साल से अधिक समय से न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन न्याय नहीं मिलने पर उसने अदालत में वाद दायर किया था।”

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here