28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका ने मायावती से मिलकर उनके मां के निधन पर जताया दुख

Array

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मिलने पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर शोक जताया. शनिवार को मायावती की मां रामरती का निधन हो गया था. उनकी मां को श्रद्धांजलि देने प्रियंका गांधी मायावती के दिल्ली स्थित आवास में पहुंचीं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रियंका गांधी आज सुबह दिल्ली में 3 त्यागराज मार्ग स्थित मायावती के आवास पहुंचीं और उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात में प्रियंका ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी. इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर भी उनकी मां के निधन पर शोक जताया था.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बीएसपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, मायावती की मां का हार्ट फेल हो जाने से शनिवार को निधन हो गया. उन्होंने 92 साल की उम्र में अस्पताल में दम तोड़ा. इस प्रेस रिलीज में बताया गया कि बसपा सुप्रीमो की मां काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं. वे अपने अंतिम क्षणों में परिवार के साथ ही रहीं और हमेशा उनके बारे में सोचती रहीं. लेकिन शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया. मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन पिछले साल 19 नवंबर को 95 साल की उम्र में हो गया था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here