33 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फेमस टीवी एक्टर की क्रिकेट खेलते हुए मौत

Array

टीवी के फेमस सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे. ऐसे में वह अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय और बेनिफर कोहली ने भी दीपेश के जाने पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘हम सभी हमारे प्यार दीपेश भान के यूं अचानक चले जाने से बेहद दुखी और शॉक हैं. वह भाबीजी घर पर हैं के सबसे डेडिकेटेड एक्टर्स में से एक थे. वह हमारे परिवार की तरह थे. हम सभी उन्हें बेहद मिस करेंगे. उनके परिवार को हमारी तरफ संवेदनाएं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’

दीपेश भान को मलखान के अपने मजेदार किरदार के लिए जाना जाता था. उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के अलावा ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला,’ ‘एफआईआर’ समेत ‘सुन यार चिल मार’ जैसे शो में काम किया था. जानकारी के मुताबिक, दीपेश दिल्ली पढ़ाई करने के बाद साल 2005 में मुंबई आ गए थे. उन्होंने शादी मई 2019 को दिल्ली में शादी की थी. जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here