28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बंदरों का जबरदस्त इन्तेक़ाम: 250 से ज़्यादा पिल्लों को एक बन्दर के बच्चे के बदले में मार डाला

Array

महाराष्ट्र में बंदरों और कुत्तों के बीच दुश्मनी का अजब खूनी खेल सामने आया है. जानवरों के बीच खून का बदला खून से लेने की ऐसी लड़ाई देख महाराष्ट्र पुलिस भी हैरान है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

खबरों के मुताबिक, बंदरों ने महाराष्ट्र के बीड जिले में 250 से ज्यादा कुत्ते के पिल्लों को मार डाला है. इसके बीच की कहानी और भी रोंगटे खड़ी करने वाली है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

खबर के मुताबिक, दो माह पहले कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला था. इसके बाद से बंदरों ने इंतकाम लेने की ठानी. बंदर को जहां कहीं भी कुत्ते का पिल्ला मिलता है, वो उसे तुरंत उठा लेते हैं और किसी ऊंचाई वाली जगह या पेड़ पर ले जाकर नीचे छोड़ देते हैं.

ऊंचाई से गिरने के कारण कुत्ते के पिल्ले दम तोड़ रहे हैं. नागपुर वन विभाग की टीम ने कुत्ते के पिल्लों को मारने में शामिल दो बंदरों को पकड़ा है और उन्हें जंगलों में छोड़ने की तैयारी है. बीड फारेस्ट ऑफिसर सचिन कांड ने यह जानकारी दी है. इन बंदरों को नागपुर भेजा जा रहा है और वहां जंगलों में छोड़ा जाएगा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीड के लावूल गांव में बंदरों द्वारा कुत्ते के पिल्लों को मारने का यह अभियान पिछले कुछ माह से जारी है. ग्रामीणों ने धारूर के वन विभाग से इसको लेकर संपर्क साधा था, क्योंकि इन खूंखार बंदरों ने कई स्कूली बच्चों पर भी हमला बोला था. इससे इलाके में दहशत व्याप्त थी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here