29.2 C
Mumbai
Saturday, May 4, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बकिंघम पैलेस के पास सड़कों पर पांच सैन्य घोड़ों ने मचाई भगदड़, चार लोगों के घायल होने की खबर

मध्य लंदन में बकिंघम पैलेस के पास बुधवार को पांच सैन्य घोड़ों ने सड़कों पर भगदड़ मचा दी। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। घटना सेना के एक नियमित अभ्यास के दौरान हुई। इस दौरान घोड़ो के ऊपर उनके संचालक सवार थे। 

लोग सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इनमें भारतीय उच्चायोग और वेस्ट एंड थिएटर डिस्ट्रिक्ट के पास खून से लथपथ घोड़ों को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। घोड़े कारों और एक पर्यटक बस से टकराए। 

बाद में ब्रिटेन की सेना ने कहा कि उसके सभी घोड़ों को कब्जे में ले लिया गया है और वे अपने कैंप में लौट आए हैं। जहां उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, सभी घोड़ों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें कैंप में वापस भेज दिया गया है। कई कर्मी और घोड़े घायल हो गए हैं और उन्हें उचित चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि आस-पास बिल्डर्स निर्माण काम में लगे हुए थे। जिसके शोर से घोड़े बेचैन हो गए, जिसके बाद भगदड़ मच गई। बकिंघम पैलेस के पश्चिम में स्थित बेलग्रेविया में सात में पांच घोड़े अचानक वहां से भाग निकले, जहां अभ्यास हो रहा था। यह औपचारिक अभ्यास अगले महीने होने वाली क्वीन के वार्षिक जन्मदिन परेड की तैयारियों का हिस्सा था। जिसे ‘ट्रूपिंग द कलर’ के नाम से जाना जाता है। बकिंघम पैलेस किंग चार्ल्स तृती का निवास स्थान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन सैनिकों को घायल हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा। 

लंदन एंबुलेंस सेवा ने एक बयान में कहा, हमन आज सुबह मध्य लंदन में घोड़ो के साथ हुई एक घटना के संबंध में कई कॉल का जवाब दिया। हमने घटनास्थल पर कई संसाधन भेजे और कुल चार रोगियों का इलाज किया और उन सभी को अस्पताल ले गए। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »