28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बर्क़ ने तालिबान पर दिया बयान, देश द्रोह का दर्ज हो गया केस

Array

समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर रहमान बर्क के खिलाफ तालिबान पर दिए गए बयान पर संभल में देशद्रोह का केस दर्ज हो गया है. संभल सदर कोतवाली में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153 A,124 A,295 A के तहत यह मुकदमा दर्ज किया गया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश के संभल से SP सांसद बर्क ने कहा था कि तालिबान अपने देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं और अफगान लोग उसके नेतृत्‍व में आजादी चाहते हैं. बर्क ने कहा था, ‘जब भारत, ब्रिटिश शासन के अधीन था तब हमाारे देश ने आजादी के लिए जंग लड़ी. अब तालिबान अपने देश को आजाद करना और चलाना चाहते हैं. तालिबान वह ताकत है जिसने रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों को अपने मुल्‍क में जमने नहीं दिया. ‘

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सपा सांसद ने यह भी कहा था कि अफगानिस्‍तान की आजादी उसका निजी मामला है, अमेरिका आखिर अफगानिस्‍तान पर शासन क्‍यों करेगा? तालिबान वहां ताकत है और अफगान लोग इसके नेतृत्‍व में आजादी चाहते हैं.’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीँ बर्क़ के बयान पर यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान और समाजवादी पार्टी के नेताओं में कोई फर्क नहीं है. मौर्य ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी कुछ भी कह सकती है.यदि तालिबान को लेकर समाजवादी पार्टी का ऐसा बयान आता है तो इमरान खान और समाजवादी पार्टी में क्‍या फर्क है? ‘

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here