28 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बाइडेन: अमेरिका हर जगह पर तो अलक़ायदा पर हमला नहीं कर सकता

Array

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि संभव है कि आतंकवादी संगठन अलक़ायदा दोबारा अफ़ग़ानिस्तान लौट जाये और अब वाशिंग्टन हर उस जगह पर हमला नहीं कर सकता जहां अलक़ायदा मौजूद हो।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ईरान की न्यूज़ एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाया है उस पर पूरी दुनिया में निंदा और टीका- टिप्पणी की जा रही है परंतु बाइडेन ने एक बार फिर अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले का बचाव किया और कहा कि अमेरिका हर उस देश पर सैनिक हमला नहीं कर सकता जहां आतंकवादी संगठन अलकायदा मौजूद हो।

रिपोर्ट के अनुसार 11 सितंबर की घटना में मारे गये लोगों की याद में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि संभव है कि अलकायदा दोबारा अफगानिस्तान लौट जाये? जी! परंतु आप जानते हैं कि बात क्या है अलकायदा के तत्व पहले ही कई स्थानों पर वापस जा चुके हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि तो क्या किया जाना चाहिये? क्या जहां भी अलकायदा हो वहां हम हमला करें और हमारे सैनिक वहां बाकी रहें? भूल जाइये! उन्होंने कहा कि मैं जो यह सोच रहा था कि अफगानिस्तान को एकजुट किया जा सकता है वह ग़लत था किन्तु अमेरिकी सैनिकों का मूल लक्ष्य ओसामा बिन को मारना था और इस लक्ष्य को उन्होंने दो मई वर्ष 2011 को ही प्राप्त कर लिया था।

जानकार हल्कों का मानना है कि जिस तरह अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान छोड़कर गये हैं उस की अमेरिका सहित पूरी दुनिया में निंदा हो रही है और इस 20 वर्षीय युद्ध में अमेरिका को जो क्षति उठानी पड़ी है उसके दृष्टिगत जो बाइडेन कह रहे हैं कि जहां भी अलकायदा के तत्व होंगे वाशिंग्टन हमला नहीं कर सकता।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बहरहाल अमेरिकी और नैटो सैनिकों की अफगानिस्तान में जो दुर्गति हुई है उसके दृष्टिगत जो बाइडेन अब यह कह रहे हैं कि जहां भी अलकायदा के तत्व होंगे वाशिंग्टन हमला नहीं कर सकता।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here