32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बाइडेन भी महंगाई के सवाल पर भड़के, गाली दे बैठे

Array

किसी की दुखती रग पर हाथ रख दो तो उसे बर्दाश्त नहीं होता फिर वो चाहे दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क का सबसे बड़ा नेता ही क्यों न हो. चुभते सवालों से हर किसी को गुस्सा आता है और वो अपना आपा खो बैठते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब बेकाबू मंहगाई एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछ लिया. पत्रकार का सवाल सुनकर बाइडेन भड़क गए और ऑन एयर माईक पर पत्रकार को गाली दे बैठे जिसे सभी ने सुन लिया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दरअसल, सोमवार को जब पत्रकार प्रेस ब्रीफिंग के बाद कमरे से बाहर जा रहे थे, तभी कंटरवेटिव पार्टी के पसंदीदा चैनल ‘फॉक्स न्यूज’ के एक रिपोर्टर ने राष्ट्रपति से पूछा कि क्या महंगाई एक राजनीतिक दायित्व है? इस पर राष्ट्रपति बाइडेन पत्रकार को गाली दे डाली.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बाइडेन संभवत: इस बात से अनजान थे कि उनका माइक्रोफ़ोन अभी भी चालू है. पत्रकार के सवाल पर पहले तो वह भावविहीन बने रहे, फिर कहा, “ये बड़ी संपति है, अधिक महंगाई.” इसके बाद वो नीचे देखते हुए गाली बुदबुदा पड़े.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

फॉक्स न्यूज के पत्रकार पीटर डॉसी भी उस समय कमरे में मौजूद थे लेकिन उन्होंने कहा कि रूम के शोर में वह सुन नहीं पाए कि प्रेसिडेंट बाइडेन ने क्या कहा. हालांकि, पत्रकार ने कहा कि अगर आपको जानना है कि महंगाई के मुद्दे पर राष्ट्रपति का क्या रिएक्शन रहा तो आप वह वीडियो देख सकते हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here