34 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बेटे की कोरोना संक्रमण से मौत के कारण सदमे में सीताराम येचुरी

नयी दिल्ली: बेटे की कोरोना संक्रमण से मौत के कारण सदमे में सीताराम येचुरी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के ज्येष्ठ पुत्र आशीष की गुरुवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। श्री येचुरी ने आज सुबह ट्विटर पर यह जानकारी दी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “ बहुत दुख के साथ मुझे सूचित करना पड़ रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को आज सुबह कोविड-19 में खो दिया। मैं उन सभी डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वच्छता कार्यकर्ता और हमारे साथ खड़े लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे बेटे का उपचार किया और हमें उम्मीद बंधायी।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोविड-19 से संक्रमित 35 वर्षीय आशीष येचुरी गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में दो सप्ताह से भर्ती थे और उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था , लेकिन आज सुबह 05.30 बजे अचानक उनकी मौत हो गयी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here