29 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” ने तोड़ा दम

Array

तमाम सरकारी ताम-झाम से प्रमोशन के बाद भी राष्ट्रवादी एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ कमाई के मामले में सम्राट नहीं बन सकी और दर्शकों ने उसे एक तरह से रिजेक्ट ही कर दिया. सुपरस्टार कहे जाने वाले राष्ट्रवादी एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल होना तो काफी निराश करने वाला है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

फिल्म कि छठे दिन की कमाई चार करोड़ से भी नीचे आ गयी. फिल्म ने छठे दिन 8 जून को सिर्फ 3.80 करोड़ रुपये ही कमाए हैं. लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार हो रही गिरावट काफी चिंता की बात है. खबर है ज़्यादातर शोज़ में दर्शकों की भारी कमी है और इसी वजह से कई सारे शोज़ को कैंसिल भी किया गया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि रिलीज के पहले दिन ही अक्षय की फिल्म ने 10.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि, फिल्म का फर्स्ट वीकेंड अच्छा रहा था. फिल्म ने दूसरे दिन 12.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 16 करोड़ की शानदार कमाई की थी. लेकिन पहले वीकेंड के बाद से फिल्म की चमक लगातार फीकी पड़ रही है. फिल्म में अक्षय का लुक और डायलॉग डिलीवरी फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. यह मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here