29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय की एक्टिंग में वापसी: ‘सुपर बादशाह’ में निभाएंगे अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार

2020 में कारगिल में शूटिंग के दौरान आया था स्ट्रोक, बोले- ‘पता नहीं था कभी बोल या चल पाऊंगा’

मुंबई: वर्ष 2020 में गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना करने के बाद अभिनेता राहुल रॉय अब तेजी से स्वस्थ होकर एक बार फिर कैमरे के सामने लौट रहे हैं। एक साक्षात्कार के दौरान अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए उन्होंने साझा किया कि बीमारी के वक्त उन्हें यह तक नहीं पता था कि वे कभी दोबारा सामान्य रूप से चल या बोल पाएंगे या नहीं। हालांकि, अब उनकी सेहत में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और वे धीरे-धीरे अपने काम पर वापसी कर रहे हैं।

‘सुपर बादशाह’ सीरीज से करेंगे डिजिटल कमबैक राहुल रॉय इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘सुपर बादशाह’ को लेकर चर्चा में हैं। यह कुकू टीवी (Kuku TV) का प्रोजेक्ट है, जिसमें वे जाने-माने टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के साथ स्क्रीन साझा करते हुए एक अंडरवर्ल्ड डॉन की अहम भूमिका में नजर आएंगे।

करणवीर बोहरा ने दिया पूरा सहयोग अपने नए प्रोजेक्ट और स्वास्थ्य चुनौतियों पर बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि जब करणवीर बोहरा और माधवी इस किरदार का प्रस्ताव लेकर उनके पास पहुंचे, तो वे बेहद उत्साहित थे। हालांकि, 2020 में कारगिल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए ब्रेन स्ट्रोक के कारण उन्हें अपनी बोलने की क्षमता (स्पीच) को लेकर थोड़ी चिंता थी। राहुल ने कहा कि पूरी शूटिंग के दौरान करणवीर और पूरी टीम ने उनका भरपूर साथ दिया और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here