28.3 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भगवंत मान को केजरीवाल ने बनाया पंजाब में सीएम उम्मीदवार

Array

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चेहरा भगवंत मान का नाम घोषित किया है. दिल्ली के मुख्यंमत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की. भगवंत मान आप की पंजाब इकाई के प्रमुख होने से साथ-साथ संगरूर लोकसभा सीट से AAP सांसद हैं. भगवंत मान आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के सबसे लोकप्रिय नेता हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पिछले हफ्ते पंजाब की जनता से मुख्यमंत्री पद के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार का नाम बताने की अपील करते हुए केजरीवाल ने एक मोबाइल नंबर जारी किया था. केजरीवाल ने आज संवाददाताओं से कहा कि फोन और व्हाट्सएप के जरिये भगवंत मान को 93 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

केजरीवाल ने कहा कि तीन प्रतिशत वोट पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्ध के नाम पर आए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ वोट मेरे पक्ष में भी आए हैं, जिन्हें अवैध घोषित किया गया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आप संयोजक केजरीवाल ने कहा, “यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव में जीतेगी. एक तरह से, मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया व्यक्ति पंजाब का अगला मुख्यमंत्री होगा.”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here