28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा ने जारी किये प्रवक्ताओं को बोलने से पहले सोचने की हिदायत के निर्देश !

Array

पैग़म्बर मोहम्मद साहब पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी पार्टी और सरकार दोनों को काफी भारी पड़ रही है, देश के मुसलमानों में तो गुस्सा है ही मामला अब डिप्लोमैटिक लेवल पर बिगड़ता जा रहा है, जिस तरह से 16 मुस्लिम देश अबतक इस मामले पर अपनी नाराज़गी का इज़हार सीधे भारत सरकार से कर चुके हैं और जिस तरह कुवैत जैसे मुल्कों में भारतीय उत्पादों के बॉयकाट और प्रधानमंत्री मोदी जी के पोस्टरों के साथ अपमानजनक और आपत्तिजनक बर्ताव हो रहा है विशेषज्ञ उसे डिप्लोमैटिक फेल्योर बता रहे हैं. इन सब बातों के मद्देनज़र भाजपा ने अब अपने प्रवक्ताओं को बोलने पहले सोचने की हिदायत जारी की है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

भाजपा ने पार्टी प्रवक्ताओं को जिस तरह के निर्देश जारी किये हैं वह पार्टी की रीति और नीति से बिलकुल मेल नहीं खाते। यही वजह है कि इन निर्देशों के बाद भाजपा के बड़े वर्ग में काफी नाराज़गी भी है. निर्देशों के मुताबिक पार्टी प्रवक्ताओं से कहा गया है कि अब केवल वही आधिकारिक प्रवक्ता और पैनलिस्ट ही टीवी चैनलों की डिबेट में जाएंगे जिन्हें पार्टी का मीडिया सेल असाइन करेगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दिशा निर्देश में कहा गया है किसी भी धर्म के खिलाफ या धर्म के पूजनीयों और प्रतीकों के बारे में भी उन्हें नहीं बोलना है साथ ही संयमित भाषा का प्रयोग करने और उत्तेजित न होने की सलाह दी है. प्रवक्ताओं को यह निर्देश भी जारी किया कि किसी भी टीवी डिबेट पर जाने से पहले विषय का पता कर उसके बारे में अच्छे से तैयारी करके जांय।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here