34 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों में पोरबंदर में झड़प, फायरिंग में दो की हुई मौत, कई हुए घायल

Array

गुजरात के पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद फायरिंग की गई। घटना में दो की मौत हो गई। दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, झड़प के बाद जवानों के बीच फायरिंग हुई। दो जवानों की मौत हो गई है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि जवानोंके बीछ झड़प किस कारण से हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लिया गया

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि ये जवाब चुनाव की ड्यूटी के लिए आए थे। एक जवान ने अपने ही साथियों परे एके-56 से फायरिंग की। जब यह फायरिंग की घटना हुई तब कोई भी जवान ड्यूटी पर नहीं था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मृतक जवानों के करीबियों और दूसरे गुट के जवानों से भी पूछताछ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here