30 C
Mumbai
Friday, May 1, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मंहगाई की जबर्दस्त मार, 11.39 फीसदी पहुंचा थोक मूल्य सूचकांक

Array

मंहगाई की जबर्दस्त मार, अगस्त के महीने में देश का थोक मूल्य सूचकांक (WPI) बढ़कर 11.39 फीसदी पर जा पहुंचा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ईंधन और बिजली की कीमतों में तेज़ी के कारण थोक महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही महंगाई की इस मार के लिए मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में आया उछाल भी जिम्मेदार हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ईंधन की कीमतों में तेज़ी के कारण थोक महंगाई में बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान फ्यूल एंड पावर की महंगाई 26.02 फीसदी से बढ़कर 26.09 फीसदी हो गई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई 11.20 फीसदी से बढ़कर 11.39 फीसदी हो गई है. हालांकि, होलसेल मार्केट में खाने के सामान से जुड़ी महंगाई 4.46 फीसदी से गिरकर 3.34 पर आ गई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि थोक महंगाई बढ़ने से आम आदमी और कंपनियों पर दबाव बढ़ता है. ऐसे में RBI ब्याज दरें घटाने की जगह बढ़ा सकता है. ऐसे में कंपनियों का ब्याज खर्च बढ़ जाएगा. लिहाजा कंपनी के मुनाफे पर दबाव आएगा. साथ ही, कंपनियां अपनी विस्तार योजनाएं टाल सकती है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here