30 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

Array

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्रीअनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ़्तारी से पहले 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की .

देशमुख दोपहर करीब 12 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे और करीब 12 बजे तक उनसे पूछताछ की गई. इसके बाद करीब 1.30 बजे 71 वर्षीय देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग निवारक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

इससे पहले दिन में ईडी के अतिरिक्त निदेशक सहित अधिकारियों की एक टीम देशमुख का बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंची थी. ईडी के सामने पेश होने से पहले देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि उन्होंने जांच में अपना सहयोग दिया है.

बीते 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने देशमुख के खिलाफ ईडी के समन को रद्द करने से इनकार कर दिया था और उन्हें एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था. अदालत ने देशमुख के वकील को ईडी की पूछताछ के दौरान ऐसी जगह मौजूद रहने की मंजूरी दी जहां से वह सब देख तो सकें लेकिन सुन नहीं सकें.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here