28 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मेघालय: भीड़ का पथराव मुख्यमंत्री कार्यालय पर, घायल हुये पांच सुरक्षा जवान

Array

मेघालय के तुरा में भीड़ ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर पथराव कर दिया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। फिलहाल मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा सुरक्षित हैं। हालांकि वह अभी भी तुरा में अपने दफ्तर के अंदर हैं। सैकड़ों लोगों ने उनके दफ्तर को घेर रखा है।

दरअसल, गारो हिल्स स्थित नागरिक समाज समूह तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। माहौल तनावपूर्ण शाम उस वक्त हो गया, जब सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर जमा हो गए और पथराव करने लगे। हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। उन्हें सीएम संगमा के कार्यालय के अंदर लाया गया।

फोटो में घायल सुरक्षाकर्मी फर्श पर पड़े हुए नजर आए। जबकि संगमा उनकी देखभाल कर रहे हैं। संगमा सुरक्षित हैं, लेकिन वह कार्यालय से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय संगमा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनावपूर्ण है।

संगमा प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जो नागरिक समाज समूह तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग कर रहे हैं उनमें ACHIK और GHSMC संगठन शामिल हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here