31 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मॉरिटानिया से स्पेन जा रही नाव पलटी, 40 से अधिक पाकिस्तानियों के डूबने की आशंका

पाकिस्तान ने गुरुवार को बताया कि 80 से अधिक प्रवासियों को स्पेन लेकर जा रही एक नाव मोरक्को के पास पलट गई। इस दुर्घटना में 40 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों की मौत की खबर है।

प्रवासियों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था ‘वॉकिंग बॉर्डर्स’ ने कहा कि इस हादसे में 50 प्रवासियों के डूबने की आशंका है। एक दिन पहले मोरक्को के अधिकारियों ने 36 लोगों को बचाया था। ये लोग दो जनवरी को मॉरिटानिया से नाव में सवार होकर स्पेन के लिए निकले थे। नाव में 86 प्रवासी थे, जिनमें 66 पाकिस्तानी नागरिक थे। 

‘वॉकिंग बॉर्डर्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेलेना मालेनो ने ‘एक्स’ पर बताया कि डूबने वालों में 44 लोग पाकिस्तानी थे। बिना किसी मदद के वे 13 दिनों से तकलीफ में थे, कोई उन्हें बचाने नहीं आया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उनका दूतावास मोरक्कों के स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। 

बयान में कहा गया, हमारे रबात स्थित दूतावास ने हमें बताया कि मॉरिटानिया से 80 यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव मोरक्को के डाखला बंदरगाह के पास डूब गई, जिसमें कई पाकिस्तानी नागरिक भी थे। कई लोग बचाए गए, जिनमें पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। वह डाखला के पास एक शिविर में ठहरे हुए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि दूताास का एक दल डाखला भेजा गया है, ताकि पाकिस्तानी नागरिकों को मदद प्रदान की जा सके। इसके साथ ही, मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन इकाई को सक्रिय कर दिया है। 

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने सरकारी एजेंसियों को प्रभावित पाकिस्तानी नागरिकों हर संभव मदद देने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी और कहा कि मानव तस्करी के इस घिनौने कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here