30 C
Mumbai
Friday, May 1, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

म्यांमारः 6 साल की और सजा आंग सान सू की को, अब तक 17 साल की कैद सुनाई जा चुकी है

Array

म्यांमार की अपदस्थ नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को सोमवार को 6 साल की और सजा सुना दी गई। पहले से उन्हें चार साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। इस फैसले के बाद 77 साल की सू की के समर्थकों में गुस्सा भड़क सकता है। मामले के जानकारों के मुताबिक जेल परिसर की ही एक अदालत ने उन्हें एक चैरिटी के नाम पर भ्रष्टाचार करने के मामले का दोषी पाया है। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

म्यांमार में तख्तापलट के बाद यह चौथी बार है जब सू की को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है। उन्हें अब तक कुल 17 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। मैंडले इलाके के हाई कोर्ट के जज मिंट सान ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सूकी की वजह से 13 मिलियन डॉलर का नुकसान देश को हुआ है। आरोप है कि उन्होंने डॉ खिन की नाम के फाउंडेशन का हेडक्वार्टर बनवाने के लिए जिस जमीन का पट्टा किया गया उसे काफी  कम कीमत में दे दिया गया जबकि इंटरनल रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने इसकी कीमत ज्यादा तय की थी। 

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें


जुंटा ने सू की पर आरोप लगया है कि उन्होंने राजधानी में अपना घर बनाने के लिए पब्लिक डोनेशना का दुरुपयोग किया। इसके अलावा कारोबारियों से घूस ली। यह घूस उनकी  चैरिटी में दान के रूप में ली गई। सू की ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा कि वह बेकसूर हैं। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इन्हीं आरोपों में सू की के दो और सहयोगियों को भी तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई है। पहले सू की को इसी कोर्ट ने बिना लाइसेंस के वॉकी-टॉकी के इंपोर्ट, कोविड रूल तोड़ने और सेना के खिलाफ लोगों को भड़काने के आरोप में 11 साल की सजा सुनाई थी। बता दें कि सूकी के वकीलों पर मीडिया से बात करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here