30 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूक्रेन में भारतीय छात्र की रूस की बमबारी में मौत

Array

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को जिस बात का डर था वही हुआ और आज यूक्रेन के खारकीव शहर में रूस की हुई बमबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हुई है. विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के अनुसार, यह स्‍टूडेंट कर्नाटक राज्‍य से है और यूक्रेन के खारकीव में हुई फायरिंग में इसकी मौत हुई.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूसी हमला मंगलवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया है. दोनों देशों के बीच कल की बातचीत नाकाम होने के बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे बड़े शहर खार्किव में गोलाबारी तेज कर दी है. इस हमले में खार्किव में आज एक भारतीय छात्र की मौत हो गई.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा, “गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खार्किव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here