34 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी चुनाव: 159 उम्मीदवारों की सूची सपा ने जारी की, रामपुर से लड़ेंगे जेल में बंद आज़म खां

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि जारी लिस्ट में आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म का नाम भी शामिल है. आज़म खान जहाँ रामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है वहीँ अब्दुल्लाह आज़म को रामपुर की स्वार सीट से टिकट दिया गया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सपा ने सहानपुर की नकुड़ सीट से धर्म सिंह सैनी को उम्मीदवार बनाया है. धर्म सिंह सैनी हाल ही में बीजेपी से सपा में शामिल हुए हैं.

बता दें कि धर्म सिंह सैनी यूपी कैबिनेट में मंत्री थे. सहारनपुर नगर से संजय गर्ग और सहारनपुर देहात से आशू मलिक को टिकट दिया गया है. शामली के कैराना से सपा ने नाहिद हसन को उम्मीदवार बनाया है. सपा नेता नाहिद हसन को हाल ही में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. उन्हें गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह कैराना से चुनाव लड़ेंगे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उम्मीदवारों की सूची

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here