32 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

किसान आंदोलन को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मिला समर्थन, हॉलीवुड सिंगर रिहाना और ग्रेटा के ट्वीट से अंतराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया में छाया रहा मुद्दा

Array

नई दिल्ली: भारत के किसान आंदोलन की गूँज अब हॉलीवुड तक पहुँच चुकी है, दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना समेत कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटी ने ट्वीट कर किसान आंदोलन की तरफ विश्व के लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। 32 साल की रिहाना अंतराष्ट्रीय स्तर की ऐसी पहली स्टार हैं, जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। रिहाना के एक ट्वीट के बाद अंतराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया में भारत में चल रहे किसान आंदोलन का मुद्दा छाया रहा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

लेख साझा कर पूछा, लोग इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं
दरअसल, रिहाना ने अपने एक ट्वीट में प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की। उन्होंने सीएनएन के एक लेख के साथ ट्वीट किया, ‘‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।” बता दें कि रिहाना के ट्विटर पर दुनिया भर के कई देशों के करीब 10 करोड़ फॉलोवर हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

रिहाना के ट्वीटर पर मोदी सरकार की आलोचना की बाढ़

ऐसे में रिहाना के ट्वीट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट का बाढ़ आ गया लोग प्रदर्शन कर रहे किसानों के बारे में ट्वीट व रिट्वीट कर भारत की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करने लगे।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.

Download now

ग्रेटा थनबर्ग ने भी किया किसान आंदोलन का समर्थन
इसके कुछ देर बाद ही विश्व की लोकप्रिय पर्यावरण कार्यकर्ता और नोबल पीस प्राइज नॉमिनी ग्रेटा थनबर्ग ने भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया है। स्‍वीडन में रह रही पर्यावरण कार्यकर्ता 18 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट करके कहा कि हम भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। ग्रेटा के इस ट्वीट को दुनिया भर के करीब 30 हजार से अधिक ट्विटर यूजर्स ने ट्वीट किया है। इसके अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने इसका स्क्रिनशॉट लेकर साझा किया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here