29.1 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

शिल्पा नहीं जानती थीं कुछ भी पति राज कुंद्रा के पोर्न एप्प बिजनेस के बारे में !

Array

पोर्न एप्प मामले में जेल में बंद राज कुंद्रा की पत्नी एक्टर शिल्पा ने पुलिस को दिए बयान में इस पूरे मामले में अनभिज्ञता ज़ाहिर की थी

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

1400 पेज की चार्जशीट के मुताबिक, शिल्‍पा ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि वो राज कुंद्रा से उनके काम के बारे में कभी नहीं पूछती हैं। शिल्पा शेट्टी ने ये भी कहा है कि उन्हें राज कुंद्रा के हॅाटशॅाट एप के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं है। इस रिपोर्ट अनुसार शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि उन्होंने साल 2019 में राज कुंद्रा की कंपनी को जॅाइन किया। सौरव कुशवाहा इसके पार्टनर थे।

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि ये कंपनी पूनम पांडे जैसे एक्ट्रेसेस के शॅार्ट वीडियो बनाती थीं। जहां पर एक्ट्रेसेस एक्सपोज करती थीं। ये सब उनकी इजाजत से होता था। मैंने राज से इस बारे में पूछा था। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि राज ने कहा था कि ओटीटी प्लेटफॅार्म अच्छा कर रहा है। उन्हें इससे अच्छा मुनाफा हो रहा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके बाद राज कुछ वजहों से सौरव कुशवाहा से अलग हो गए। शिल्पा शेट्टी ने ये माना है कि वो कुशवाहा को जानती थीं। जब उनकी गिरफ्तारी हुई थी तो शिल्पा और राज ने इस बारे में आपस में बात भी की थी। शिल्पा शेट्टी ने ये भी कहा कि वो एप्लिकेशन बॅालीफेम के बारे में कुछ भी नहीं जानती।

शिल्पा शेट्टी ने ये साफ तौर पर कहा कि उन्हें अब जाकर ये पता चल रहा है कि वियान इंडस्ट्रीज के जरिए हॅाटशॅाट एप को क्रिएट किया जाता था और फिर पोर्न वीडियो बनते थे। इसे प्रदीप बख्शी की कंपनी को बेचा जाता था।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शिल्पा ने कहा कि मैं अपने काम में बिजी रहती थी। पति राज कुंद्रा से ये नहीं पूछती थी कि वे क्या करते हैं। वो मुझे काम के बारे में कुछ नहीं बताते थे। इस बारे में मुझे कोई जानकारी भी नहीं है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here