30 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

श्रद्धा वालकर जैसी घटना अब विशाखपत्तनम में, महिला शरीर के अंग ड्रम में मिले

Array

श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बाद से देश भर से इसी तरह के कई मामले सामने आए हैं. ताजा घटना में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बंद किराए के घर में रखे ड्रम में एक महिला के शरीर के अंग मिले हैं. पुलिस को संदेह है कि शव एक साल से अधिक समय से वहां पड़ा हुआ है. किराएदार द्वारा किराया नहीं दिए जाने पर घर के मालिक ने दरवाजा तोड़ा तो महिला के शरीर के अंग मिले.

विशाखापत्तनम शहर के पुलिस आयुक्त सी. श्रीकांत ने कहा, ”उक्त मामला आज विशाखापत्तनम के मदुरवदा से सामने आया, जब मकान मालिक घर में मौजूद सामान को हटाने के लिए जबरदस्ती घर में घुस गया.”

सी. श्रीकांत ने कहा, ”जून 2021 में किराएदार ने पत्नी के गर्भवती होने का हवाला देकर बकाया चुकाए बिना मकान खाली कर दिया, लेकिन कहा जाता है कि वह एक बार पिछले दरवाजे से घर आया था. हालांकि, अभी तक मकान मालिक को किराए का भुगतान नहीं किया था. एक साल से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद, मालिक आज जबरदस्ती किरायेदार का सामान हटाने के लिए घर में घुस गया, जब एक ड्रम में एक महिला के शरीर के अंग बरामद हुए.”

पुलिस ने कहा कि शुरुआती सबूतों से पता चलता है कि शव को एक साल पहले टुकड़ों में काट दिया गया था, जिसे अब खोजा गया है. श्रीकांत ने कहा, “हमें संदेह है कि यह उस किराएदार की पत्नी हो सकती है. मकान मालिक ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है.”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here