28 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सरकार का राज्यसभा में दावा: ऑक्सीजन की कमी से दूसरी लहर के दौरान नहीं हुई किसी की मौत

Array

नई दिल्ली: सरकार का राज्यसभा में दावा, कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश लाखों लोगों की मौत हुई जिसे पूरे देश और दुनिया ने देखा। इन लाखों मौतों में न जाने कितनी मौतें मरीज़ों को ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण हुई, ऑक्सीजन की कमी की अनगिनत घटनाओं का खुलासा हुआ जिसे देश कर दुनिया के मीडिया ने दिखाया, इन सबके बावजूद राजयसभा में एक सवाल के जवाब में मोदी सरकार ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी एक भी मौत नहीं हुई.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों को लेकर सवाल किया था. इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जवाब देते हुए बताया गया कि दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की मौत नहीं हुई.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राज्यसभा में सरकार ने बताया कि कोरोना से होने वाली मौतों की जानकारी नियमित आधार पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय देते हैं. लेकिन किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौत को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय को जानकारी नहीं दी है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया कि पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड काफी बढ़ गई थी. पहली लहर में जहां 3,095 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की डिमांड थी, तो वहीं दूसरी लहर में यही डिमांड 9,000 मीट्रिक टन तक पहुंच गई.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here